होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में गरीब तबके के दुकानदारों को हटाने पहुंचा नपा प्रशासन बेरंग लौटा

On: अक्टूबर 17, 2025 2:38 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह । शहर में दीपावली से ठीक पहले फुटपाथी दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। नगर पालिका द्वारा घंटाघर क्षेत्र से दुकानें हटाने की कार्रवाई के बाद महिला विक्रेताओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। विरोध के बीच कई महिलाएं भावुक भी नज़र आईं।

बतादें कि घंटाघर पर शुक्रवार दोपहर अचानक महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। ये दीपावली से ठीक पहले अपनी रोज़ी-रोटी बचाने की लड़ाईलड़ रही हैं।

दरअसल, नगर पालिका ने ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए इन फुटपाथी विक्रेताओं को घंटाघर से हटाकर तहसीलग्राउंड में दुकानें लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इनका कहना है कि तहसीलग्राउंड में कोई ग्राहक नहीं आता। एक महिला ने बताया कि साल में दो से तीन दिन ही तो दुकान लगाते हैं, अब वो भी बंद करवा दी।

इन महिलाओं में ज्यादातर गरीब परिवारों से हैं, जो महीनों पहले से मिट्टी के दीपक बनाकर त्योहार पर कुछ कमाई की उम्मीद रखती हैं। लेकिन नगर पालिका की कार्रवाई ने इनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

इधर, मामले में सीएमओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रेफिक व्यवस्था को देखते हुए दुकानदारों को तहसीलग्राउंड में दुकानें लगाने को कहा गया था। पूर्व सूचना भी दी गई थी, फिर भी उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।बता दें कि करीब एक घंटे तक चला ये चक्काजाम पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद खत्म हुआ और सीएमओ ने उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सड़कों पर यातायात बा​धित न होने दें। 

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment