होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पूर्व मंत्री मुकेश नायक पर प्रियंक कानूनगो का हमला — कहा, “बूढ़े और बेरोजगार हो चुके हैं, चंद पैसों के लिए दे रहे बयान”

On: नवम्बर 10, 2025 8:38 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो सोमवार शाम दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने गाड़ीखाना स्थित वाल्मीकि वार्ड में सफाईकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने मिशन अस्पताल में हुए कथित फर्जी डॉक्टर एन. जॉन केम के इलाज से 7 मरीजों की हुई मौत के मामले पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

वार्ता के दौरान प्रियंक कानूनगो ने कहा कि मिशन अस्पताल “मौत का अस्पताल” साबित हुआ है, जहां सात निर्दोष लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में अब तक दोषियों की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाता है। कानूनगो ने दमोह पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई में लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगाए।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुकेश नायक द्वारा हाल ही में मिशन अस्पताल को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर सवाल उठाए थे और और विभिन्न आरोप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो पर लगाए थे।

वहीं पूछे गए इस सवाल पर प्रियंक कानूनगो ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा— “मुकेश नायक अब बूढ़े और बेरोजगार हो चुके हैं, और चंद पैसों के लालच में मिशनरी संस्था के पक्ष में बयान दे रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौत के अस्पताल के बचाव में भी राजनीति की जा रही है।”

ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरक्षण के दौरान क्षमता से अधिक मरीजों की भरमार को देखकर उन्होंने भी मिशन अस्पताल मामले में प्रक्रिया दी थी और कहा था मिशन अस्पताल के बाद होने से जिला अस्पताल पर इसका लोड बढ़ रहा है। और लोग सीधे जिला अस्पताल पहुंच रहे है।

प्रियंक कानूनगो ने कहा कि मानवाधिकार आयोग इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रहा है, मामले में लिप्त कोई भी आरोपी बक्शा नहीं जाएगा। जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment