होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पथरिया कृषि उपज मंडी में 4 दिन से अनाज बेचने पहुंचे किसान ने सुनाई आपबीती – मौके पर पहुंचे अधिकारी

On: नवम्बर 17, 2025 10:42 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह पथरिया कृषि उपज मंडी में ठंड के मौसम में अपनी उपज बेचने आए किसान कई दिनों से खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक उनकी फसल की तुलाई नहीं हो पा रही है। वहीं मंडी समिति के द्वारा ठंड के मौसम से बचने कोई प्रबंध नहीं किए गए है न ही किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। किसानों का कहना था कि अगर वे अपनी समस्याएं बताने भी आते हैं, तो सुनने वाला कोई नहीं मिलता।वहीं आज उप संचालक कृषि जी.एल. अहिरवार, सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति और खाद्य अधिकारी राजेश पटेल ने मंडी का निरीक्षण किया।

इस दौरान किसानों ने अधिकारियों व किसान नेता हरिशंकर गुड्डू पटेल के सामने अपनी समस्याएं रखी और कहा कि कई दिन से वे अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में आए हुए हैं, लेकिन कोई भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है।किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने अगले दिन से मंडी में हेल्प डेस्क की शुरुआत करने का निर्णय लिया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से किसान अपनी उपज, मूल्य, भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान तुरंत पा सकेंगे।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस पहल से किसानों को राहत मिलेगी और उनके कार्यों में गति मिलेगी। लेकिन किसानों को कई दिनों तक मंडी में अनाज बेचने के लिए पड़े रहने से भी निजात मिलेगी या नहीं, सवाल यह भी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment