होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

मस्जिद की भूमि पर खुदाई के दौरान राम दरबार की मूर्तियां मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

On: नवम्बर 22, 2025 6:31 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

सागर जिले के बंडा विकासखंड के ग्राम पापेट में मस्जिद निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को भूमि खुदाई के समय भगवान राम दरबार सहित अन्य प्राचीन मूर्तियां मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुदाई में मूर्तियां निकलने की जानकारी ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई, और लोगों ने यहां पहुंचकर पूजा पाठ करना प्रारंभ कर दिया।

जिसके बाद शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी तुरंत स्थल पर पहुंची और क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

#chaukidarnews #damoh मस्जिद की भूमि पर खुदाई के दौरान रामदरवार मिलने से हड़कंप

सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (शाहगढ़) नवीन ठाकुर और बजरंग दल के जिला सहयोगक सोनू सेन भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर मूर्तियों की प्राचीनता और उनके ऐतिहासिक महत्व की जांच करने के लिए पुरातत्व विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात कही।

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment