होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अब केवल ई-वाहन से होगी सफारी, छह माह में लागू होगी नई व्यवस्था

On: नवम्बर 25, 2025 1:09 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (VDTR) में जंगल सफारी के लिए अब ई-वाहनों का इस्तेमाल अनिवार्य होने जा रहा है। प्रबंधन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में रिजर्व क्षेत्र में डीजल जिप्सियों से सफारी कराई जाती है, लेकिन इनके धुएं और शोर से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर असर पड़ने की आशंका जताई गई थी। इसी कारण चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार अगले छह माह के भीतर पूरी व्यवस्था को ई-वाहन आधारित बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत ई-वाहन खरीद, किराये की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और रूट निर्धारण जैसे कार्य तेजी से शुरू होंगे। साथ ही ड्राइवरों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी भी की जा रही है।

निजी वाहन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित

नई व्यवस्था लागू होने के बाद आम लोगों के निजी वाहनों का जंगल में प्रवेश पूरी तरह बंद हो जाएगा। अभी कई लोग ट्रैकिंग, पिकनिक या अन्य बहानों से वाहन अंदर ले जाते थे, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सिर्फ अधिकृत ई-वाहन और विभागीय उपयोग के वाहन ही अंदर जा सकेंगे। नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी होगी।

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अब केवल ई-वाहन से होगी सफारी, छह माह में लागू होगी नई व्यवस्था

अभी चल रही जिप्सियों की जगह आएंगे ई-वाहन

वर्तमान में टाइगर रिजर्व में आठ डीजल जिप्सियां सफारी के लिए चलती हैं। इनमें से कई वाहन पुराने हैं और अधिक प्रदूषण फैलाती हैं। जानकारी के अनुसार शुरुआत में चार से पांच ई-वाहन लगाए जाएंगे, और आवश्यकता अनुसार संख्या बढ़ाई जाएगी।

ई-वाहन के फायदे

ई-वाहन पूरी तरह पर्यावरण हितैषी, धुआं नहीं छोड़ते और प्रदूषण कम करते हैं।

बिना आवाज चलेेेेने के कारण वन्यजीवों में तनाव नहीं होगा।

डीजल वाहनों की तुलना में रखरखाव कम और संचालन सस्ता पड़ेगा।

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अब केवल ई-वाहन से होगी सफारी, छह माह में लागू होगी नई व्यवस्था

पर्यटकों को शांत, स्वच्छ और बेहतर सफारी अनुभव मिलेगा।
इधर, प्रबंधन के ए.ए. अंसारी, डिप्टी डायरेक्टर ने बताया
“सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, जिनमें टाइगर रिजर्वों में डीजल वाहनों के स्थान पर ई-वाहन लागू करना शामिल है। इसी के तहत वी.डी.टी.आर में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।”

नई व्यवस्था लागू होने के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सफारी न केवल पर्यावरण के अनुकूल होगी, बल्कि वन्यजीव संरक्षण को भी नई दिशा मिलेगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment