होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कलेक्टर का देर रात रैन बसेरे का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं उजागर, लोगों से मांगी माफी, जिम्मेदारों पर एक्शन के निर्देश

On: दिसम्बर 1, 2025 10:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। रविवार–सोमवार की दरमियानी रात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बस स्टैंड और जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरों का अचानक निरीक्षण किया। भीषण ठंड में यात्रियों और मरीजों के परिजनों की स्थिति देखने पहुंचे कलेक्टर वहां की अव्यवस्थाएं देखकर हैरान रह गए। जिला अस्पताल के रैन बसेरे में मौजूद लोगों ने बताया कि ड्यूटी स्टाफ ने उन्हें ठहरने से मना कर दिया, ऊपर से न बिस्तर, न अलाव—जिसके चलते कई लोग कड़ाके की ठंड में खुले में रात बिताने को मजबूर हुए।

कलेक्टर का देर रात रैन बसेरे का औचक निरीक्षण,अव्यवस्थाएं उजागर लोगों से मांगी माफी #damoh #choukidar

शिकायतें सुनकर कलेक्टर कोचर ने सिस्टम की लापरवाही पर दुख जताते हुए मौजूद लोगों से माफी मांगी। मौके पर ही उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी को निर्देश दिए कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के वेतन काटकर उन्हें निलंबित किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि रैन बसेरों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि रैन बसेरों में बिस्तर, पीने का पानी, शौचालय और अलाव जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मरीजों के परिजन बेहिचक रैन बसेरों का उपयोग करें। निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment