मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, वार्ड वासियों ने कोतवाली पहुंचकर कराई शिकायत दर्ज
दमोह शहर के चैनपुरा बजरिया वार्ड नंबर 5 में आज बुधवार सुबह 10 बजे वार्ड के ही रज्जाक, जग्गू, बाबू लंगड़ा, मुहम्मद खान, टुंडा द्वारा शराब पीकर जमकर उत्पाद मचाया गया। घटना का विरोध करने पर वार्ड के लोगों के ऊपर धारदार हथियार लेकर हमले का प्रयास किया जिसमें एक युवक पवन पटेल के हाथ में धारदार कैंचा लगने से वह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन यह सभी आरोपी शराब पीकर जमकर उत्पात मचाते है। मुख्य रूप से पास में ही कन्या शाला स्कूल है। जहां गेट के बाहर ही यह आरोपी शराब पीकर गाली गलौच करते है। जिससे स्कूल के बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
इसकी शिकायत की स्कूल प्रबन्ध द्वारा कराई गई है। लेकिन अब तक ठोस कार्यवाही नहीं की गई। वहीं इस घटना का विरोध करने वार्ड वासी कोतवाली थाना पहुंचे। जिन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई। यही नहीं जब तक वार्ड बासी कोतवाली थाना पहुंचे। वहीं आरोपियों ने सभी लोगों के घरों में पहुंचकर घर में मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौच अभद्रता भी की और हाथ में हथगोले लेकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। वहीं मौके पर हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। जहां से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। शेष अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
स्थिति को देखते हुए मौजूद दोनों पक्ष के लोगों को समझाइश दी गई है। पुनः कोतवाली थाना पहुंचकर लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
घटना के सम्बन्ध में बुधवार सुबह 11 बजे सीएसपी एच आर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया मामला दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्र में जल्द ही पुलिस गस्त बढ़ाने के साथ शेष फरार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।









