होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करती लिस्ट वायरल, देखें .. कौन कर रहा तस्करी

On: दिसम्बर 4, 2025 8:29 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर में अवैध शराब विक्रेताओं की नामजद लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। वायरल हुई लिस्ट में 30 से अधिक ठिकानों के नाम और पते दर्ज होने का दावा किया गया है। लिस्ट सामने आने के बाद अवैध शराब माफियाओं में तो खौफ बढ़ा है, साथ ही लोगों द्वारा पुलिस विभाग पर भी गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

शहरवासियों का कहना है कि जब अवैध शराब बिक्री के इतने ठिकानों की जानकारी सोशल मीडिया पर खुलेआम वायरल हो रही है, तो आखिर पुलिस अब तक कार्रवाई करने में क्यों नाकाम साबित हुई है? क्या अपराधियों को किसी वरिष्ठ अधिकारी की शह मिल रही है—ऐसा सवाल आम चर्चा का विषय बना हुआ है।

दमोह में शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करती लिस्ट वायरल, देखें .. कौन कर रहा तस्करी #damoh #news

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया–

“वायरल लिस्ट की पूरी जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम और पते लिस्ट में हैं, यह देखा जा रहा है कि क्या वे वास्तव में अवैध शराब बिक्री में शामिल हैं या केवल उस स्थान के निवासी हैं। हर तथ्य की जांच के बाद ही कार्यवाही आगे बढ़ेगी। यदि पुष्टि होती है कि वे अवैध शराब विक्रय से जुड़े हैं, तो निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Damoh avedh sarab

ढाबा–रेस्टोरेंट में परोसी जा रही शराब पर भी कार्रवाई जल्द

एएसपी ने यह भी कहा कि शहर के बायपास मार्ग, मुख्य बाजार सहित अन्य नामचीन ढाबों और रेस्टोरेंट में परोसी जा रही अवैध शराब की शिकायतें भी संज्ञान में ली गई हैं। इस पर भी जल्द ही ठोस और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Damoh avedh sarab

वायरल लिस्ट ने खोली बड़े नेटवर्क की परतें?

अवैध शराब की वायरल लिस्ट ने दमोह में सक्रिय शराब माफियाओं और उनकी संरचना पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह लिस्ट भीतरखाने में चल रहे किसी बड़े नेटवर्क का भांडा फोड़ सकती है। अब सबकी निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। लिहाजा बड़े पैमाने पर बेची जा रही शराब मामले में पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है। पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

शहर की जनता एक ही सवाल पूछ रही है—
“जब पूरा शहर जानता है, अवैध शराब कहां बिक रही अब, तो क्या पुलिस अनजान है?”

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment