होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

एस्ट्रोटर्फ मैदान में हुआ सांसद खेल महोत्सव का हॉकी टूर्नामेंट, राज्य मंत्री लखन पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

On: दिसम्बर 7, 2025 3:43 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत दमोह शहर के स्टेडियम ग्राउंड स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में भव्य हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री लखन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके पश्चात राज्यमंत्री पटेल ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।

मंच से संबोधित करते हुए मंत्री लखन पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सांसद खेल महोत्सव ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और सांसद राहुल सिंह का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की पहल से युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

एस्ट्रोटर्फ मैदान में हुआ सांसद खेल महोत्सव राज्य मंत्री लखन पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

उन्होंने आगे कहा कि पहले खिलाड़ियों को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन भाजपा सरकार और विशेष रूप से पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया के प्रयासों से दमोह को संभाग का पहला एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से ही अधिकतर खिलाड़ी निकलकर आगे आते हैं। घुवारा की बेटी क्रांति गौड़, जो आज राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, इसका जीवंत उदाहरण है।

सचिव ललित नायक ने बताया कि वर्षों से लंबित मांग पर अब जिले को यह आधुनिक एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड मिला है, जिसका लाभ बच्चों को लंबे समय तक मिलेगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में 8 छात्र व 4 छात्राओं की कुल 12 टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाग लिया। और मौजूद लोगों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री लखन पटेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, जिला हॉकी सचिव ललित नायक, जिला क्रीड़ा अधिकारी सैफुल्ला खान, नर्मदा एकता सिंह, जिला प्रभारी रामेश्वर चौधरी, संजय सेन, सांसद राहुल सिंह के निज सचिव भगीरथ पटेल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के दौरान पूरे मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment