होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में सड़क सुरक्षा अभियान,बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई,ज़रूरतमंदों को मुफ्त बांटे हेलमेट

On: दिसम्बर 8, 2025 8:10 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

पथरिया- जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने और दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि कम करने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पथरिया में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आज विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्यवाही की और ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए।

दमोह में सड़क सुरक्षा अभियान,बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई, ज़रूरतमंदों को मुफ्त बांटे हेलमेट #damoh


इसके पहले भी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के आह्वान पर पूरे जिले में लोगों को हेलमेट उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाइक चलाने वाले तथा पीछे बैठे पिलियन राइडर दोनों हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, जिससे दुर्घटना के समय गंभीर चोटों से बचाव हो सके। पथरिया में पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी अमित मिश्रा सहित समस्त पुलिस बल ने नगर में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया, ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश दी, तथा सड़क किनारे अतिक्रमण से बचने की अपील की। हेलमेट वितरित करने के दौरान

श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि लोगों को हेलमेट बाटकर उन्हें जागरूक करना दमोह पुलिस का मुख्य उद्देश्य है और इस अभियान के तहत लोगों को समझाया जाता है। की एक हेलमेट एक जान नहीं बल्कि  समस्त परिवार की जान बचाता है।

सुरक्षा अभियान के तहत पथरिया में यह कार्यक्रम रखा गया जिसमें लगभग 100 लोगों को हेलमेट बांटे गए इसमें कई लोगों को निःशुल्क तो कई लोगों के चालान काट कर हेलमेट वितरित किए गए हमारा लक्ष्य है कि इस अभियान के पहले चरण में जगह जगह जाकर एक हजार हेलमेट वितरित करना है। और लोगों को जागरूक कर उनको सुरक्षात्मक नियमों को ओर अग्रसर करना है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment