दमोह बटियागढ़ से बिशनखेड़ी जा रहे एक बाइक सवार परिवार की बाइक बिशनाखेड़ी के पास आज सोमवार शाम अनियंत्रित होकर फिसल गई।
जिससे दंपति और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अचानक मोड़ पर बाइक के संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। सड़क पर फिसलन होने की वजह से तीनों गाड़ी सहित गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल बिशनखेड़ी निवासी हलकू रायकवार, उनकी पत्नी भागवाई रायकवार और बेटे पंचम रायकवार का उपचार शुरू कर दिया है। तीनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और अचानक मोड़ के कारण इस क्षेत्र में हादसे अक्सर होते रहते हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।









