होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हटा में तेंदुए का आतंक खत्म: पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम को मिली सफलता

On: दिसम्बर 9, 2025 7:09 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह/हटा- दो दिनों से दमोह जिले में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार सोमवार शाम पकड़ लिया गया। उदयपुरा गांव के खेतों से शुरू हुई यह दहशत हटा नगर तक पहुँच गई, जहाँ सुबह से दोपहर तक तेंदुए की मौजूदगी ने शहर को जकड़कर रखा। पन्ना टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर राहत दिलाई।

हटा में तेंदुए का आतंक खत्म: पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम को मिली सफलता #damoh #hattanews

उदयपुरा में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने दी चेतावनी

रविवार सुबह उदयपुरा के खेतों में तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया, जो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद वन विभाग और पुलिस टीम हरकत में आई। गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और कुछ दिनों तक खेतों में अकेले न जाने की हिदायत दी गई। रातभर सर्चिंग के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।

हटा में दहशत, युवक पर हमला

सोमवार सुबह तेंदुआ हटा नगर में प्रवेश कर गया। अचानक तेंदुए के दिखने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तेंदुए ने शरद अग्रवाल (42) निवासी हटा पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुँचाया और तत्काल 1000 रुपये की राहत राशि प्रदान की।

हटा में तेंदुए का आतंक खत्म: पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम को मिली सफलता

घर की गैलरी में दुबका मिला तेंदुआ

हमले के बाद तेंदुआ भागकर शिव फौजदार के मकान की गैलरी में छिप गया। तेंदुए को देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हटा, मड़ियादो, गैसाबाद और पटेरा थानों की संयुक्त टीम मौके पर तैनात रही।

3 घंटे चला हाईवोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन

पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम विशेष पिंजरा लेकर दोपहर को हटा पहुंची। रेंजर ऋषि तिवारी और थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित स्थिति बनाई। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तेंदुए को बिना नुकसान पहुँचाए पकड़ लिया गया। पिंजरे में बंद होते ही भीड़ ने राहत की सांस ली।

कलेक्टर ने की सतर्कता की अपील

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने वन विभाग और पुलिस टीम के तत्काल एक्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और अनावश्यक जोखिम न लें।

तेंदुए को अब स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पन्ना ले जाया जा रहा है, जहां जांच के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। घायल शरद अग्रवाल का उपचार फिलहाल जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment