होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

प्रभारी मंत्री के सामने फूटा हटा विधायक उमादेवी खटीक का गुस्सा, दो मंत्रियों पर लगाए आरोप

On: दिसम्बर 10, 2025 10:44 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह भाजपा में अंदरूनी मतभेद एक बार फिर सामने आ गए हैं। बुधवार को दोपहर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में हटा से भाजपा विधायक उमादेवी खटीक ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों पर हटा विधानसभा में दखल देने के आरोप लगा दिए। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के सामने अचानक दिए इस बयान से सभा में मौजूद पदाधिकारी हैरान रह गए।

उमादेवी खटीक ने कहा कि जिले के दो मंत्री लगातार उनके विधानसभा क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा—
“अगर मंत्री हटा में हस्तक्षेप नहीं रोकते तो वे वहां कार्यालय खोल लें, मैं इस्तीफा दे दूंगी।”

प्रभारी मंत्री के सामने फूटा हटा विधायक उमादेवी खटीक का गुस्सा, दो मंत्रियों पर लगाए आरोप #damoh

विधायक ने मंत्रियों के नाम नहीं लिए, लेकिन उनके इशारे साफ थे। स्थिति बिगड़ते देख प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने माहौल शांत कराया और कहा—
“यह बड़ा परिवार है, बात आपस में सुलझा ली जाएगी। ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हों।”

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने हंसते हुए झाड़ा पल्ला

संस्कृति पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मीडिया के सामने इन आरोपों को निराधार बताते हुए पल्ला झाड़ते हुए हटा विधायक उमादेवी खटीक के सामने कहा उनसे स्वयं पूंछ लें क्या मैने इनके किसी कड़ी में दखल दिया है। इतना कहकर मीडिया के सामने हंसते हुए पल्ला झाड़ते नजर आए। हटा विधायक उमादेवी खटीक ने भी कहां परिवार की बात है गुस्सा आने पर मैने बोल दिया था।

विधायक के इस बयान के बाद दमोह जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है कि मामला सिर्फ असंतोष का नहीं, बल्कि जिले की राजनीति में बढ़ते शक्ति संतुलन की लड़ाई का संकेत भी है। हालांकि संगठन इसे अभी ‘आंतरिक विवाद’ बताकर शांत करने में जुटा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment