होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हिंडोरिया धान खरीदी केंद्र में बारदाना घोटाला; 109 बोरी चोरी, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दर्ज किया मामला

On: दिसम्बर 13, 2025 8:27 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

हिंडोरिया धान खरीदी केंद्र में बारदाना घोटाला; 109 बोरी चोरी, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दर्ज किया मामला

दमोह विकासखंड के हिंडोरिया शासकीय धान खरीदी केंद्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्र से भारी मात्रा में बारदाना चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया। शाम करीब 6 बजे निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक अशोक पटेल ने जब बारदाना स्टॉक में कमी देखी, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

हिंडोरिया धान खरीदी केंद्र में बारदाना घोटाला: 109 बोरी चोरी, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली किये जब्त

बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 109 बोरी बारदाना भरकर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया। ट्रॉली में बड़ी संख्या में बारदाना भरा मिला, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी की इस वारदात में अंदरूनी मिलीभगत भी हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बारदाना कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

इस घटना के बाद धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों और किसानों में रोष व्याप्त है। लोगों ने खरीदी केंद्रों में सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment