होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, 5 घायल, किशनगंज बस स्टैंड पर हुई घटना, वीडियो वायरल

On: दिसम्बर 14, 2025 9:15 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले किशनगंज क्षेत्र में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। किशनगंज बस स्टैंड पर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में उग्र रूप ले बैठी और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों में गुप्ता परिवार से प्रीति गुप्ता पति लक्ष्मी गुप्ता (45 वर्ष), जागेश्वर गुप्ता पिता सुंदरलाल गुप्ता (73 वर्ष), भारती गुप्ता पति अवधेश गुप्ता (34 वर्ष) और रोहित गुप्ता पिता लक्ष्मी गुप्ता (18 वर्ष), सभी निवासी किशनगंज शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से जीतू उर्फ जितेंद्र रजक पिता नेमचंद रजक (26 वर्ष) निवासी किशनगंज घायल हुआ है।

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, 5 घायल, वीडियो वायरल #damoh #choukidar

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस स्टैंड पर दोनों परिवारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां ड्यूटी डॉक्टर अवंतिका श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया।

नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment