होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन का गठन, क्षेत्रीय बुंदेली कला-संस्कृति को मिलेगी नई पहचान, 10 और 11 जनवरी को दमोह में होगा आयोजन

On: दिसम्बर 19, 2025 6:22 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन का गठन, क्षेत्रीय बुंदेली कला-संस्कृति को मिलेगी नई पहचान, 10 और 11 जनवरी को दमोह में होगा आयोजन

दमोह। बुंदेलखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, बुंदेली भाषा और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन का गठन किया गया है। फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म निर्माताओं को संगठित मंच उपलब्ध कराना तथा फिल्मों और वेब कंटेंट के माध्यम से बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है।

बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन का गठन, 10 और 11 जनवरी को दमोह में होगा आयोजन #damoh

इस संबंध में शुक्रवार को मारूताल बायपास मार्ग स्थित निजी होटल में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें संस्कृति एवं पर्यटन धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, सत्येंद्र सिंह, रेशमी जेता, राजीव अयाची सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन के माध्यम से क्षेत्र में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। फेडरेशन नवोदित कलाकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और फिल्म निर्माण से जुड़ने के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने इसे दमोह और बुंदेलखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे पूरे देश में दमोह को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के प्रति आभार व्यक्त किया।

पत्रकार वार्ता के दौरान बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन के पोस्टर का मंच से विमोचन भी किया गया। आयोजन के तहत 10 और 11 जनवरी को दमोह में विभिन्न सांस्कृतिक और फिल्मी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बुंदेली सिनेमा को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment