होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दुधमुही बेटी से जुदा हुई माँ, फंदे से लटककर दी जान

On: दिसम्बर 22, 2025 3:05 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार नंबर-3 गाड़ीखाना क्षेत्र में रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मृतिका की पहचान सुरभि पति लकी परोचे के रूप में हुई है। परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गाड़ी खाना में एक साल के मासूम को छोड़ गई माँ, अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने की आत्महत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरभि ने अपने घर के एक कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। वह अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। दंपती का एक वर्षीय पुत्र है। बताया गया है कि सुरभि ने कुछ वर्ष पूर्व ही लकी परोचे से प्रेम विवाह किया था।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संबंधित कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू की गई है। घटना की सूचना मायके पक्ष को सूचना भी दे दी गई है। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment