होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बंशीपुर में तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

On: दिसम्बर 24, 2025 10:06 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह/जबेरा क्षेत्र अंतर्गत तेजगढ़ वन परिक्षेत्र की बंशीपुर बीट के जंगल में बुधवार दोपहर एक तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव तेजगढ़ रेंज के अंतर्गत एक नाले के पास पड़ा मिला। सबसे पहले एक चरवाहे ने जंगल में तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद उसने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

बंशीपुर में तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार #damoh

सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। डीएफओ ईश्वर जरांडे, एसडीओ तेंदूखेड़ा प्रतीक दुबे तथा तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे की मौजूदगी में तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच की गई।

इसके बाद नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।
वन विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट, संघर्ष या शिकार के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका से फिलहाल इनकार किया गया है।

पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए की आंतें पूरी तरह खाली पाई गईं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत भूख, कमजोरी या किसी गंभीर बीमारी के कारण हो सकती है।
मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए तेंदुए का विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।

मामले में तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे ने बताया कि फिलहाल तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment