होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

मोबाइल रिपेयरिंग विवाद में मारपीट, CCTV फुटेज सामने आया

On: दिसम्बर 25, 2025 10:10 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के बावजूद उसकी पूरी शिकायत दर्ज नहीं की गई और केवल एक आरोपी के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया।
पीड़ित रमेश अहिरवार की पंजाब नेशनल बैंक के पास मोबाइल एवं कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान है।

मोबाइल रिपेयरिंग विवाद में मारपीट, CCTV फुटेज सामने आया #chhatarpur #news

जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले सुनील मिश्रा के परिवार का मोबाइल रिपेयर किया गया था। तकनीकी खराबी के कारण उस मोबाइल की कॉल रमेश के मोबाइल पर फॉरवर्ड होने लगी। इसी बात से नाराज होकर 20 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे सुनील मिश्रा 5–6 लोगों के साथ रमेश की दुकान में पहुंचा।


आरोप है कि दुकान में घुसते ही रमेश के साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, उसे जमीन पर पटक दिया और दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद दुकान के बाहर भी मारपीट की गई। आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


रमेश अहिरवार का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया और जांच का हवाला देकर रातभर थाने में बैठाए रखा। अगले दिन 21 दिसंबर को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने मंगवाई। पीड़ित का आरोप है कि फुटेज में एक से अधिक लोगों द्वारा मारपीट स्पष्ट दिखने के बावजूद पुलिस ने केवल सुनील मिश्रा के खिलाफ ही मामला दर्ज किया।


पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और एफआईआर की प्रति पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पीड़ित न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment