होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

रेल लाइन किनारे पेड़ से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

On: दिसम्बर 31, 2025 2:27 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह देहात थाना क्षेत्र आने वाली सागर नाका चौकी के पास बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

रेल लाइन किनारे पेड़ से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस #damoh

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों ने पेड़ से लटके शव को देखा, जिसके बाद तत्काल ही सागर नाका चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी के निर्देशन में प्रधान आरक्षक प्रेमदास बैरागी, आरक्षक नीरज श्रीवास्तव एवं रामकुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित किया।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले इमलाई स्थित मोहारी हार निवासी गोविंद पिता परमलाल पटेल उम्र 36 वर्ष के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के मुख्य कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि युवक किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन के पास पहुंचा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सामान्य स्वभाव का था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment