होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

जुझार रंजरा–राजनगर मार्ग पर सड़क दुर्घटना घायल पड़े युवक को 112 की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती

On: जनवरी 1, 2026 10:44 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के जुझार रंजरा–राजनगर मार्ग पर स्थित पेयजल सप्लाई फिल्टर डेम के पास गुरुवार शाम एक युवक अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

जुझार रंजरा–राजनगर मार्ग पर सड़क दुर्घटना घायल पड़े युवक को 112 की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती

जिसके बाद पुलिस वाहन की मदद से उसे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार रात युवक को जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और रियाना ग्राम पंचायत के सरपंच दर्शन सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर पड़ी युवक की बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया, जिससे आवागमन में कोई बाधा न हो। घटनास्थल पर युवक का मोबाइल फोन भी पड़ा मिला, जिसके माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हालत को देखते हुए नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई होगी।
घायल युवक की पहचान बीजा डोंगरी निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें पाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment