होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर संकीर्तन, पंजाब के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे

On: जनवरी 3, 2026 7:50 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार शाम सिख समाज द्वारा नगर संकीर्तन निकाला गया। मोरगंज गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर संकीर्तन स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड, घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः गुरुद्वारा पहुंचा। नगर संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर संकीर्तन, पंजाब के कलाकारों ने दिखाए कारनामे

इस अवसर पर पंजाब से आए अखाड़ा कलाकारों ने तलवारबाजी, आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़ने सहित कई रोमांचक करतब दिखाए, जिन्हें देखने सड़क किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। नगर संकीर्तन में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर शामिल रहीं। जिन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जगह-जगह विभिन्न वर्ग समुदाय के लोगो द्वारा पंच प्यारो व नगर संकीर्तन का स्वागत किया गया।

सिख समाज के इंद्रजीत सिंह अरोरा ने बताया कि 5 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर रविवार को गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment