होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

रेन बसेरों में सुविधाओं का विस्तार, शीत लहर बढ़ने के बाद क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने पर बिगड़ी व्यवस्थाएं

On: जनवरी 5, 2026 12:01 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिए बनाए गए रेन बसेरों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा बीते दिनों बस स्टैंड एवं जिला अस्पताल के पास स्थित रेन बसेरों का निरीक्षण किए जाने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिला है। वर्तमान में यहां पीने का पानी, शौचालय, गर्म कपड़े सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों को राहत मिल रही है।

शीत लहर बढ़ने के बाद क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने पर बिगड़ी व्यवस्थाएं

हालांकि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल क्षेत्र में बने रेन बसेरे की क्षमता पूरी तरह भर गई। इसके चलते कुछ लोगों को ठहरने में असुविधा का सामना करना पड़ा। मौजूद लोगों का कहना है कि सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन यदि कुछ अतिरिक्त पलंग बढ़ा दिए जाएं तो सभी के लिए ठहरने की व्यवस्था हो सकती है।

इस संबंध में जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन से अतिरिक्त पिलो कवर, गद्दे एवं अन्य आवश्यक सामग्री बढ़ाए जाने की मांग भी की गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment