होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

जंगल में नवजात को फेंककर भागी निर्दई मां, मवेशी चराने गए ग्रामीण ने बचाई मासूम की जान

On: जनवरी 9, 2026 8:31 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---


दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के बरी गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। बड़ापुरा प्लांटेशन के पास एक निर्दई मां अपने नवजात शिशु को जंगल में फेंककर फरार हो गई। जंगल में मवेशी खोजने गए एक ग्रामीण को जब बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने मौके पर जाकर देखा, जहां कपड़े में लिपटा नवजात रो रहा था।

जंगल में नवजात को फेंककर भागी निर्दई मां, मवेशी चराने गए ग्रामीण ने बचाई मासूम की जान #damoh


ग्रामीण ने बिना समय गंवाए गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल हटा सिविल अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।


रजपुरा थाना के एएसआई इंद्रराज सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और नवजात को जंगल में फेंकने वाली मां की तलाश की जा रही है। वहीं नवजात को देखने वाले ग्रामीण तेजी सिंह ने बताया कि यदि समय पर आवाज न सुनाई देती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment