होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

झापन में आग बुझाने गए वनरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई मौत से हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जाँच में पुलिस

On: जनवरी 10, 2026 1:27 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झापन गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात वन विभाग के वनरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। झापन रेंज में जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर रेंजर नितेश दाहिया वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दल में दमोह शहर की जटाशंकर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय वनरक्षक सुंदरलाल जैन पिता सुखचंद जैन भी शामिल थे।

झापन में आग बुझाने गए वनरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई मौत से हड़कंप #damoh

रेंजर नितेश दाहिया के अनुसार, कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए थे, जबकि सुंदरलाल जैन पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही तेजगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं आज शनिवार सुबह जिला अस्पताल स्थित शवगृह से निकलवाकर पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment