होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम का भव्य शुभारंभ, अभिनेता मुकेश तिवारी हुए शामिल

On: जनवरी 10, 2026 4:34 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर के राधिका पैलेस गार्डन में शनिवार दोपहर बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम का पत्रकार वार्ता के दौरान भव्य शुभारंभ किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन 10 और 11 जनवरी तक संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है।

दमोह में बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम का शुभारंभ, अभिनेता मुकेश तिवारी हुए शामिल

कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, अभिषेक भार्गव, राज्यमंत्री लखन पटेल के पुत्र लकी पटेल, सिद्धार्थ मलैया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फिल्म जगत से अभिनेता मुकेश तिवारी, जो फिल्म चाइना गेट में जगीरा के किरदार से प्रसिद्ध हैं, विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ भोपाल से आए निर्देशक विनोद तिवारी सहित अन्य कलाकारों ने भी आयोजन में सहभागिता की। आयोजन समिति द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन स्थलों और फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, टीआई हिंडोरिया धर्मेंद्र उपाध्याय, यातायात टीआई दलबीर सिंह मार्को सहित विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिस बल की मौजूदगी रही।

बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम को क्षेत्र में फिल्म निर्माण, पर्यटन विकास और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment