होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

उज्जैन से आए परिवार की कार पर किल्लाई नाका क्षेत्र में मिट्टी–पानी डालने का आरोप, कथित बदसलूकी से स्थानीय लोगों में आक्रोश, वीडियो आया सामने

On: जनवरी 16, 2026 1:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। किल्लाई नाका चौराहे के पास गुरुवार शाम उज्जैन में कार्यरत दमोह-बमोरी निवासी एक परिवार के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया। परिवार ने कुछ समय के लिए अपनी कार फुटपाथ किनारे खड़ी की थी। लौटने पर कार के सामने के कांच पर मिट्टी और धूल पानी में मिलाकर डाले जाने की शिकायत की गई। आरोप सामने मौजूद घर के कुछ लोगों पर लगाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय नागरिक ने मामले की जानकारी नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी को दी और फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत की। मौके पर मौजूद जिले के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। इस तरह की घटनाएं बाहर से आने वाले लोगों में दमोह की छवि को धूमिल करती है। घटना के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची जिन्होंने दोनों पक्षों के लिए समझाइश दी। घटना का वीडियो भी सामने आया हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment