दमोह तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सांगा में मामूली बात को लेकर नशे में धुत युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक की टॉर्च की रोशनी आरोपियों के चेहरे पर पड़ गई, जिससे वे नाराज हो गए।
पीड़ित की पहचान देवीदास अहिरवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संतोष और भागीरथ ने देवीदास को पकड़ लिया, इसके बाद कैलाश ने उसकी गर्दन जकड़ ली। इसी दौरान मैथर नामक युवक ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल अवस्था में देवीदास को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. अमन सोनी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।









