होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सिहोरा बम्होरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक गंभीर, एक जबलपुर रेफर

On: जनवरी 20, 2026 7:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लड़ाई बमोरी के पास रविवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सिहोरा–बमोरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सिहोरा बम्होरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक गंभीर, एक जबलपुर रेफर

हादसे में वीरू अहिरवाल पिता जीवन अहिरवाल उम्र 18 वर्ष निवासी लड़ाई बमोरी और बल्लू रावत पिता कामता रावत उम्र 43 निवासी लड़ाई बमोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल ही दमोह जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वीरू अहिरवाल को भर्ती किया, जबकि हालत नाजुक होने पर बल्लू रावत को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और एंबुलेंस पायलट के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी, जिससे टक्कर बेहद जोरदार हुई। घटना की सूचना बटियागढ़ थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment