होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सरकारी गोशाला या गोवंश का कब्रिस्थान, देखें इस खबर में

On: जनवरी 20, 2026 9:44 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाकोट में संचालित शासकीय गौशाला में मवेशियों की मौत का मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गौशाला में मृत मवेशियों के शव पड़े होने का वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कई मवेशी मृत अवस्था में नजर आए। वीडियो के सामने आते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

सरकारी गोशाला या गोवंश का कब्रिस्थान , देखें इस खबर में #damoh

पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालक डॉ. वीके असाटी ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही अधिकांश मवेशियों के शव हटा दिए गए थे, मौके पर केवल एक शव मिला। जांच में पाया गया कि गौशाला में मवेशियों के लिए पर्याप्त भूसा नहीं था और पीने के लिए गंदा पानी भरा हुआ था। गौशाला की क्षमता 100 पशुओं की है, लेकिन लगभग 200 मवेशी रखे गए हैं, जबकि 450 पशुओं का दावा किया जा रहा है। मवेशी बेहद कमजोर हालत में पाए गए। गौशाला का संचालन आजीविका मिशन के अंतर्गत अवंती बाई महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप दिया गया है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment