पथरिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पथरिया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंह एवं थाना प्रभारी अमित मिश्रा स्वयं सड़कों पर उतरे और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान संजय चौराहे पर दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और गति सीमा जैसे नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।
एसडीओपी प्रिया सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।









