होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कुएं में महिला व तीन माह के दुधमुंहे बच्चे का शव मिला, एक माह में दूसरी घटना से हड़कंप

On: जनवरी 24, 2026 5:17 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-1 में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी कुएं में महिला और उसके तीन माह के दुधमुंहे बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान जयंती केवट (पति दुर्गा केवट) तथा बच्चे की पहचान दीपांश केवट के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राघवेंद्र बागरी, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक रोहित व बिरजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और साक्ष्य जुटाए।


परिजनों ने बताया कि जयंती केवट मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। देर रात वह बच्चे को लेकर घर से कैसे निकली, यह स्पष्ट नहीं है। जिस कुएं में शव मिले, उसका पानी गर्मियों में नगर की सप्लाई में उपयोग होता है। उल्लेखनीय है कि 15 दिन पूर्व इसी क्षेत्र में पति-पत्नी ने दुधमुंहे बच्चे के साथ आत्महत्या की थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment