होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

घंटाघर पर स्कूटर सवार को मारी टक्कर, ट्रक में फंसी एक्टिवा को 2 किमी तक घसीट ले गया चालक

On: जनवरी 26, 2026 10:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर में बेलगाम रफ्तार और नशे का खतरनाक चेहरा सामने आया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घंटाघर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी से घर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा, जबकि उसकी एक्टिवा ट्रक में फंस गई।

घंटाघर पर स्कूटर सवार को मारी टक्कर, ट्रक में फंसी एक्टिवा को 2 किमी तक घसीट ले गया चालक #damoh

हादसे के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और ट्रक में फंसी एक्टिवा को करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक का पीछा किया, जो देहात थाने के पास जाकर रुका। घायल युवक की पहचान ताहिर खान के रूप में हुई है, जो घंटाघर से मांगज स्कूल की ओर अपने घर जा रहा था। हादसे में गनीमत रही कि ताहिर को मामूली चोटें आईं, जबकि उसकी एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति नशे में चूर था और खड़े होने की भी हालत में भी नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ के साथ सीएसपी एच.आर. पांडे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों ट्रक सवारों को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment