होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

महाशिवरात्रि पर बांदकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से ही एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए जलार्पण

On: फ़रवरी 15, 2026 12:24 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री जागेश्वर नाथ धाम में रविवार तड़के ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पट खुलते ही “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर ट्रस्ट समिति के प्रबंधक पं. रामकृपाल पाठक ने सुबह 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और भक्तों का आना लगातार जारी है।

महाशिवरात्रि पर बांदकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखो श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया है, जिससे धाम की भव्यता देखते ही बन रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन, बैरिकेडिंग और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। बाहर से ही सुरक्षित जलार्पण और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था बनाई गई है।

दमोह सांसद राहुल सिंह ने भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश आठिया के मार्गदर्शन में मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन, पुलिस और मंदिर ट्रस्ट की सतर्कता से श्रद्धालु शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से दर्शन कर रहे

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment