होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

महाशिवरात्रि पर जटाशंकर मंदिर मे उमड़ा आस्था का जन शैलाब, भगवान शिव की बारात में शामिल हुए भूत प्रेत बने आकर्षण

On: फ़रवरी 15, 2026 10:01 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। महाशिवरात्रि पर्व पर दमोह के जटाशंकर मंदिर में रविवार को श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

महाशिवरात्रि पर जटाशंकर मंदिर मे उमड़ा आस्था का जन शैलाब, भगवान शिव की बारात में शामिल हुए भूत प्रेत

मंदिर के पुजारी मोनू पाठक ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। रविवार शाम मंदिर परिसर से भगवान शिव की भव्य बारात नगर भ्रमण पर रवाना हुई।

बारात में डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। भगवान शिव के स्वरूप में सजे कलाकारों के साथ शिव तांडव प्रस्तुत करने वाली टीम और भूत-प्रेत की वेशभूषा में कलाकार आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालु नाचते-गाते भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह भव्य बारात बांदकपुर की ओर अग्रसर हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में आस्था, उल्लास और भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण बना रहा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment