होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

नरसिंहगढ़ में पुल की रेलिंग तोड़ सुनार नदी में जा गिरी तेज रफ्तार कार, चालक को निकालकर कराया भर्ती – महिला की तलाश

On: फ़रवरी 17, 2026 7:25 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह छतरपुर मार्ग पर दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी के पुल पर तेज रफ्तार रीनॉल्ट क्विड कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में चेनपुरा के कल्याणपुरा गांव निवासी सुनील पिता जगदीश अहिरवार अपनी के साथ बकायन शाला जा रहे थे।

नरसिंहगढ़ में पुल की रेलिंग तोड़ सुनार नदी में जा गिरी तेज रफ्तार कार, चालक को निकालकर कराया भर्ती

हादसे में चालक सुनील अहिरवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि महिला के लगभग 40 फीट गहरे पानी में डूबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पास स्थित सीता नगर डेम के कारण नदी का जलस्तर पुल तक भरा हुआ था, जिससे कार कुछ ही क्षणों में पानी में समा गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे गोताखोरों के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से क्रेन की सहायता से वाहन की तलाश की जा रही है।

मामले में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए घटना को दुखद बताकर टीमें रवाना कर दी है। जिनके द्वारा रेसक्यू शुरू कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों से नदी किनारे भीड़ न लगाने और दूर रहने की अपील की गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment