होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पत्रकारों पर हमले व सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी के विरोध में प्रेस क्लब ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की कार्यवाही की मांग

On: फ़रवरी 17, 2026 10:00 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में 11 फरवरी 2026 को पत्रकार के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह लोधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस क्लब दमोह ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे दमोह पुलिस अधीक्षक को श्रुतकीर्ति सोमवंशी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रेस क्लब ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा सोशल मीडिया पर की जा रही भड़काऊ पोस्टों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

पत्रकारों पर हमले व सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी के विरोध में प्रेस क्लब ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

प्रेस क्लब के सदस्यों ने बताया कि घटना के संबंध में थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज है, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोप है कि फरार रहने के बावजूद वह अपनी सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से जातिगत वैमनस्य और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा कर रहा है, जिससे जिले की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ज्ञापन में साइबर सेल के जरिए आरोपी की सोशल मीडिया आईडी ब्लॉक कराने तथा आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में अतिरिक्त कार्रवाई की मांग की गई है। प्रेस क्लब ने चेतावनी दी है कि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले के पत्रकार कलमबंद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने भी मामले में जांच कर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कार्यवाही की बात कही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment