दमोह जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विजय शाह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयानों के विरोध में अम्बेडकर चौक से कोतवाली चौराहा के बीच पुतला दहन किया गया।
कांग्रेसियों ने अलग-अलग तीन से चार पुतले जलाने की कोशिश की, जिससे पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने तत्परता दिखाते हुए अधिकांश पुतलों को जलने से बचा लिया, हालांकि कुछ पुतले आंशिक रूप से जल गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच नोंकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन में अजय टंडन, मनु मिश्रा, रजनी ठाकुर सहित करीब 40 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीएसपी आर. पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, एसआई नीतीश जैन व फायर ब्रिगेड कर्मी योगेंद्र सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।









