होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

चैनपुरा में महिलाओं के बीच हुए विवाद में युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, पड़ोसन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

On: फ़रवरी 21, 2026 10:50 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले चैनपुरा बजरिया वार्ड नंबर 6 में आज शनिवार शाम 5 बजे युवती के द्वारा पड़ोस में ही महिला से हुए विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिए जाने की घटना सामने आई है।

पथरिया में छेड़छाड़ की शिकायत पर बवाल:घर पहुंची पुलिस पर अमानवीय व्यवहार का आरोप

जानकारी के मुताबिक चैनपुरा निवासी निक्की पिता गुल्लन पठान का पास में ही रहने वाली कविता बाल्मिकी से विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्षों के द्वारा पूर्व में कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बीते दिन सुलह के बाद दोनों पक्षों ने आगे किसी तरह का विवाद न करने की बात कही थी।

लेकिन आज दोपहर पुनः विवाद के बाद मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर निक्की पठान ने अपने ही सूने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

घटना के बाद गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ मौजूद डॉक्टर ने युवती का उपचार शुरु कर दिया है। परिजनों ने घटना के सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है। जहाँ पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment