होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

घंटाघर क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ खुलेआम गुंडागर्दी, बेल्ट और लातघूसों से मारपीट का वीडियो वायरल

On: फ़रवरी 24, 2026 6:21 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह के घंटाघर क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आज मंगलवार दोपहर से घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

घंटाघर क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ खुलेआम गुंडागर्दी, बेल्ट और लातघूसों से मारपीट का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक द्वारा कथित रूप से एक बाइक सवार को कट मार दिया गया था। इससे नाराज बाइक चालक और उसके साथियों ने घंटाघर के पास ट्रक रुकवाकर चालक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी।

वीडियो में कुछ युवक बेल्ट और लात-घूंसों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रक क्रमांक MP 38 AT 9141 के चालक मुरादाबाद निवासी सोहेल खान ने बताया कि वह अपने कर्मचारियों के साथ ट्रक में बैठा था और जबलपुर नाका स्थित धर्मकांटे की ओर जा रहा था। इसी दौरान घंटाघर पर ट्रक रोककर उसके साथ मारपीट की गई।

चालक बाहरी होने के कारण उसने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment