होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बड़ापुल पर नाले में धंसा लोहे के सरिए से लदा 18 चक्का ट्राला, चालक ने कूदकर बचाई जान; घंटों बंद रहा मुख्य मार्ग

On: फ़रवरी 27, 2026 9:14 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के बड़ापुल पर आज शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोहे के सरिया से लदा 18 चक्का ट्राला अचानक नाले में धंस गया और एक ओर झुक गया। ट्राला आगे बढ़ता तो सामने बने कई मकानों में घुस सकता था। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और पुलिस को घटना की सूचना दी।

बड़ापुल पर नाले में धंसा लोहे के सरिए से लदा 18 चक्का ट्राला, चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्राला चालक धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से छतरपुर सरिया लेकर जा रहा था। घंटाघर के पास पुलिसकर्मी के निर्देश पर बड़े पुल की ओर मुड़ा, लेकिन रास्ता स्पष्ट न दिखने से मोड़ते समय एक पहिया नाले में चला गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। नाले में लगे लोहे के जाल में पहिया फंसने से वाहन रुक गया।

सूचना पर यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को पहुंचे और महाकाली चौराहा-घंटाघर मार्ग बंद कराया। क्रेन से रेस्क्यू कर ट्राला निकालने में 3-4 घंटे लगने की संभावना है। बहरहाल यह मार्ग कुछ समय के लिए बंद कराकर सुरक्षित ट्राला को नाले से बाहर निकलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment