होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

एसपी ने देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित दो चौकी प्रभारी हटाए, पुलिस अभिरक्षा से भागा था चोरी का आरोपी

On: फ़रवरी 27, 2026 10:53 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने गुरुवार देर शाम पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। इस सूची में देहात थाना प्रभारी सहित दो चौकी प्रभारियों को हटाया गया है। यह कार्रवाई हाल ही में देहात थाना से पुलिस अभिरक्षा से चोरी के एक आरोपी के फरार होने की घटना के बाद हुई है। हालांकि एसपी ने इसे नियमित तबादला प्रक्रिया बताया है, लेकिन मामले में लापरवाही उजागर होने की बात भी स्वीकार की है।

एसपी ने देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित दो चौकी प्रभारी हटाए, पुलिस अभिरक्षा से भागा था चोर

अभिरक्षा से आरोपी फरार होने के बाद कार्रवाई

गौरतलब है कि 22 फरवरी की सुबह नकबजनी के आरोपी संतोष पटेल देहात थाना से पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

इस घटना को पुलिस विभाग की गंभीर चूक माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के फरार होने में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी, जिसके चलते विभागीय स्तर पर मंथन के बाद तबादला सूची जारी की गई।
देहात थाना प्रभारी लाइन अटैच
जारी आदेश के तहत देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह अमित गौतम को देहात थाना की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी को देहात थाना पदस्थ किया गया है, जबकि विक्रम दांगी को सागर नाका चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर प्रियंका पटेल को जबलपुर नाका चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त 13 अन्य पुलिसकर्मियों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें कुछ को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है, तो कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है।

एसपी ने कहा – रुटीन ट्रांसफर, नई टीम गठित

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए स्थानांतरण हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि आरोपी के फरार होने की घटना में लापरवाही सामने आई है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नई टीम गठित की गई है, जो आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसपी ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि नई टीम कब तक आरोपी को पकड़ने में सफल होती है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment