होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

On: मार्च 1, 2026 10:15 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-जबलपुर मार्ग पर बिसनाखेड़ी के पास रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 वर्षीय मासूम बच्ची सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर

जानकारी के अनुसार सेमरा निवासी हेमराज सिंह लोधी अपनी पत्नी नीमा लोधी और 3 वर्षीय बेटी अंजली लोधी के साथ तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेमराज लोधी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक सवार ग्वारी निवासी भरत लोधी की भी मौत हो गई।

हादसे में हिनौती निवासी तेजी लोधी और संतोष लोधी समेत अन्य घायल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को आज रविवार रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हेमराज और भरत को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को जिला अस्पताल में बने शवगृह में रखवाया गया है। जहां सोमवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

वहीं 3 वर्षीय मासूम सहित चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर रात 9 बजे जबलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मौके पर पहुंचे नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

होली-रमजान पर्व शांतिपूर्ण मनाने पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’ शुरू, संवेदनशील इलाकों में रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर संपन्न तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी रहीं मुख्य अतिथि, स्वयंसेवकों ने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान व सर्वे, स्वयंसेवकों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां अतिथियों ने प्रशस्तिपत्र सौंपकर किया सम्मान

Leave a Comment