होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

On: मार्च 2, 2026 2:13 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। फाल्गुन पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन के साथ ही जिले में होली पर्व की औपचारिक शुरुआत हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्सव का माहौल है। बाजार रंग, गुलाल, पिचकारी और होलिका-प्रह्लाद की प्रतिमाओं से सज गए हैं। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
सोमवार शाम होने वाले होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सार्वजनिक स्थलों पर होलिका सजाई गई है। बाजार में होलिका और भक्त प्रह्लाद की प्रतिमाएं 700 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक में बिक रही हैं। व्यापारी वर्ग के अनुसार इस बार प्रतिमाओं की मांग पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

आकर्षक पिचकारियों की डिमांड

रंगों के पर्व को लेकर बच्चों में खास उत्साह है। बाजार में इस बार फरसा, गदा, चाबी, लाइटर और कुल्हाड़ी जैसी आकृतियों वाली पिचकारियां नई डिजाइन में आई हैं। दुकानदार शिवम असाटी ने बताया कि अपडेट डिजाइन बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके साथ ही कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां भी बिक रही हैं।

हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग और विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। कई परिवार केमिकल रंगों से बचने के लिए हर्बल उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के इंतजाम

होली और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क है। सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

परंपरा और उल्लास का संगम
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके अगले दिन धुलेंडी पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देंगे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से होली का उत्सव सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है।

इस बार दमोह में होली का बाजार दीपावली जैसी रौनक लिए हुए है। व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है, वहीं नागरिक भी पूरे उत्साह के साथ रंगोत्सव मनाने को तैयार हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment