दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देव डोगरा के ककरान के पास सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुड्डू प्रजापति पिता खिल्लू प्रजापति निवासी भैंसा, दमोह से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात कारणों से उनका एक्सीडेंट हो गया।
ग्रामीणों ने 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामवासियों ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर को जानकारी देकर जिनके द्वारा निजी वाहन से घायल को आज मंगलवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मौजूद ड्यूटी डॉ ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








