होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हथना में महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ युवक की गोली मारकर निर्मम, क्षेत्र में सनसनी मौके पर पहुंचे एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

On: मार्च 5, 2026 11:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नगर चौकी अंतर्गत ग्राम हथना में बुधवार रात करीब 11 बजे 28 वर्षीय युवक चंदू पिता मलखान रैकवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव के महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

हथना में महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ युवक की गोली मारकर निर्मम, क्षेत्र मे सनसनी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम सहित पुलिस बल ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।

एफएसएल सागर की टीम ने भी पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और एसडीईआरएफ की मदद से देर रात प्रकाश व्यवस्था कर बारीकी से जांच की गई। शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया है। मामले में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment