दमोह शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत शिवाजी चौक पत्थर बाजार के पास शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सड़क किनारे खड़े एक युवक को कार चालक ने जानबूझकर कुचलने का प्रयास किया। जोरदार टक्कर मारकर और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार चालक युवक को कुचलते हुए नजर आ रहा है। हालाकि घटना एक दिन पूर्व की बताई जा रही है। जिसका वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब से इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द ही पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।








