दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले समन्ना मे गुरुवार को एक सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा भाईदूज के अवसर पर इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले अर्थखेड़ा निवासी भरत विश्वकर्म अपनी बहन से मिलने समन्ना आया था। लौटते वक्त गांव के ही सरफिरे गुड्डा पटेल ने बाइक पर जा रहे भरत के पीछे सिर पर लोहे की रौफ से लहू लुहान कर जख्मी करने के बाद सिर पर हथौड़े से कई बार किए यही नहीं विभत्स तरीके से सिर फोड़कर मास भी खाया। जिसका लाइव वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए थे।
घटना के दौरान हिंसात्मा माहौल देख लोगों को मारने का प्रयास किया। खेत की ओर भागे सिरफिरे को पत्थरों से मारकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से पकड़कर लिया था। और पुलिस अभिरक्षा में ले जाया गया था।
15 वर्ष पूर्व कर दी गई पत्नी की हत्या
आपको बता दें आरोपी का एक बेटा है। जो गांव में ही पिता से अलग रहता था। वहीं 15 वर्ष पूर्व ही गुड्डा पटेल ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से सिर काटते हुए इसी तरह वीभत्स हत्या कर दी थी। जिसके आरोप में वह 14 साल जेल में रहा। वहीं एक वर्ष पूर्व ही आरोपी जेल से बाहर आया था और इस वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल
आरोपी को शुक्रवार शाम कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय ले जाया गया। यहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर फिलहाल जेल भेज दिया है।









