होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

जिला जेल में बिगड़ी समन्ना में नाबालिग की नृशंस हत्या के आरोपी की तबीयत, पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया

On: मार्च 9, 2026 5:37 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में 16 वर्षीय नाबालिग भरत विश्वकर्मा की लोहे की रॉड और हथौड़े से नृशंस हत्या करने वाले आरोपी गुड्डा पटेल की सोमवार दोपहर जिला जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जिला जेल में बिगड़ी समन्ना में नाबालिग की नृशंस हत्या के आरोपी की तबीयत, पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल

जानकारी के अनुसार समन्ना गांव में आरोपी गुड्डा पटेल ने सरखड़ी निवासी 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी के अमानवीय व्यवहार को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।

आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिला जेल में बंद आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह लाकर भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान कुख्यात आरोपी को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लग गई, जहां मौजूद लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी के हाव-भाव पल भर में बदल जाते हैं। कुछ समय वह आक्रामक हो जाता है, जबकि कुछ ही देर में सामान्य दिखाई देने लगता है।
फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की निगरानी में आरोपी का इलाज जारी है। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर क्षेत्र में पहले से ही चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

सुल्तानी मोहल्ला में घर में फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बजरिया चौकी पुलिस की तत्परता से बची जान

Leave a Comment