होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

On: मार्च 10, 2026 8:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के बस स्टैंड रोड स्थित शासकीय रेस्ट हाउस के पीछे बनी ऑफिसर्स कॉलोनी में नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन पिछले करीब एक माह से फूटी पड़ी है। इससे प्रतिदिन हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी नाले में जाने के साथ-साथ आसपास बने अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों के सामने भी भर रहा है, जिससे रहवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बेफिक्र नपा प्रशासन, इधर पीने का लाखो गैलन पानी नालियो से बह रहा

स्थानीय निवासी सुदेशना मढ़ावी, पूजा चौरसिया और अंकित ने बताया कि एक महीने पहले यहां नाले के निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से लगातार पानी बह रहा है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।

रहवासियों का कहना है कि मामले की जानकारी नगर पालिका अधिकारियों को दी जा चुकी है, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी से आज सोमवार दोपहर 12 बजे बात की तो उन्होंने कहा पाइपलाइन सुधार के निर्देश दिए थे, यदि अभी तक मरम्मत नहीं हुई है तो तत्काल सुधार कार्य के साथ लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

सुल्तानी मोहल्ला में घर में फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बजरिया चौकी पुलिस की तत्परता से बची जान

जिला जेल में बिगड़ी समन्ना में नाबालिग की नृशंस हत्या के आरोपी की तबीयत, पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया

Leave a Comment